Friday, September 5, 2008

हे विधाता

लाचार और बेबस ज़िन्दगी से क्या पाउंगा,
रेत के महल समन्दर के बीच बनाउंगा!
दिल में सरफ़रोशी की तमन्ना है अगर,
हे विधाता, तुझे भी इसका एह्सास दिलाउंगा!!

मजधार में कश्ति डुबो दे या शोले बरसा ले,
तू जो चाहे कहर आज हम पर बरपा ले,
हर जख्म अपने सीने पर हस के सहूंगा,
मजारे जन्नत सर्फ़रोशी के नग्मे गाउंगा!
रेत के महल समन्दर के बीच बनाउंगा!!

फ़रिस्ता कहकर तुने दरिन्दों को भेजा,
आस्तीन के सांपों से डाका जनी करवाया,
लाख अर्चनें मेरी राहों में आये, मैं चलता रहूंगा,
बदहाली के सिकन अपने सर से मिटाउंगा!
रेत के महल समन्दर के बीच बनाउंगा!!

इस मिट्टी को तु ना कर पायेगा खाली,
मुसीबतों को झेलने वाले जाने जाते बिहारी,
जो इतने साथी हैं मेरे हर इंतहा से गुजरूंगा,
बाढ की धार आये अपने लाशों के बांध बनाउंगा!
रेत के महल समन्दर के बीच बनाउंगा!!

2 comments:

alokadvin said...

awesome lines pitambar ji!!!! way to go

its really sad to see the sorrow of river in its deamonish form in bihar

विश्व दीपक said...

lage rahiye..........tempo se
badhiya likh rahe hain aap

badhai,
Vishwa Deepak