Tuesday, December 4, 2007

टूटते अरमां

कितने ही अरमां थे दिल में,
ये कब मैंने जाना था;
टूटे दिल की चुभन से जाना,
मैं भी एक दिवाना था;
हर सफ़र में, हर मह्फ़िल में,
बेखबर, अनजाना था;
अपने दिल की किसी खुशि को,
मैंने ना पहचाना था;

Tuesday, November 27, 2007

ए वक्त

ए वक्त जरा आहिस्ता चल,
जी लेने दे ये हर एक पल;
भर लेने दे हर जख्मो को,
सम्हल्ने दे लडखडाते कदमो को,
जो कदम-कदम पर टूटे हैं,
बुन लेने दे उन सपनों को;
है फ़िक्र मुझे क्या होगा कल,
ए वक्त जरा आहिस्ता चल;