Monday, August 25, 2008

गजल

वो गली, वो डगर, वादियां बन गई,
हमने सजदा किया, वो खुदा बन गई!

उनके एहसास में, हम तो लुटते रहे,
वो किसी और का, आशियां बन गई!

उनकी तारीफ़ में, हैं गुनाहे मगर,
इस जहां में वो, पारसां बन गई!

हमने पूछा उन्हें, बेखुदी की वजह,
दो घरी के लिये, बेजबां बन गई!