Tuesday, December 2, 2008

विनीत भारद्वाज

"विनीत' ज्ञान संधान हैं,
'भारद्वाज' इनकी पहचान है,
इनके सापेक्ष दो बोल बोलूं,
मुझमें एसी कहां जुबान है!
जन-समाज एक अंबर है,
ये आसमान का तारा हैं,
सबकी नजरें इन पर है,
ये सिवान की जान हैं!
इन पर शक कि बात नही,
ये ठोक बजा कर चलते हैं,
पहले करना फिर पछताना,
अपनी फ़ितरत में रखते हैं!
ये शान-बान के कायल हैं,
पर परिस्थितियों से घायल हैं,
जो जख्म पड़े हैं शदियों से,
आई ए एस बन के मिटाना है!
जब ले चले थे कुछ सपना,
कोइ साथ नहीं दिया अपना,
उन्हें भी आज दिखाना है,
तकदीर से भी आगे जाना है!

Friday, September 19, 2008

विनीत भाई का जन्मदिन

आपके जन्मदिन पर,
आज मैं क्या लिखूं....
दोस्ती का कमल लिखूं,
आशिकी की गजल लिखूं,
या सरफ़रोश जिन्दगी का,
नायाब एक महल लिखूं....
कोइ आपसे कहता है
जन्मदिन मुबारक हो,
कोइ कहता है बधाइ,
सालगिरह आई....
मैं भी इस भीड़ में,
एक लब्ज ढूंढ़्ता हूं,
आपको हर्शित कर दे,
एसा शब्द ढूंढता हूं...
लिखना क्या,
बस इतना मैं कहता हूं,
हमारी दोस्ती सलामत रहे,
एसी तमन्ना रखता हूं!
Happy Birthday Vineet Bhai :)

Friday, September 5, 2008

हे विधाता

लाचार और बेबस ज़िन्दगी से क्या पाउंगा,
रेत के महल समन्दर के बीच बनाउंगा!
दिल में सरफ़रोशी की तमन्ना है अगर,
हे विधाता, तुझे भी इसका एह्सास दिलाउंगा!!

मजधार में कश्ति डुबो दे या शोले बरसा ले,
तू जो चाहे कहर आज हम पर बरपा ले,
हर जख्म अपने सीने पर हस के सहूंगा,
मजारे जन्नत सर्फ़रोशी के नग्मे गाउंगा!
रेत के महल समन्दर के बीच बनाउंगा!!

फ़रिस्ता कहकर तुने दरिन्दों को भेजा,
आस्तीन के सांपों से डाका जनी करवाया,
लाख अर्चनें मेरी राहों में आये, मैं चलता रहूंगा,
बदहाली के सिकन अपने सर से मिटाउंगा!
रेत के महल समन्दर के बीच बनाउंगा!!

इस मिट्टी को तु ना कर पायेगा खाली,
मुसीबतों को झेलने वाले जाने जाते बिहारी,
जो इतने साथी हैं मेरे हर इंतहा से गुजरूंगा,
बाढ की धार आये अपने लाशों के बांध बनाउंगा!
रेत के महल समन्दर के बीच बनाउंगा!!

Monday, August 25, 2008

गजल

वो गली, वो डगर, वादियां बन गई,
हमने सजदा किया, वो खुदा बन गई!

उनके एहसास में, हम तो लुटते रहे,
वो किसी और का, आशियां बन गई!

उनकी तारीफ़ में, हैं गुनाहे मगर,
इस जहां में वो, पारसां बन गई!

हमने पूछा उन्हें, बेखुदी की वजह,
दो घरी के लिये, बेजबां बन गई!

Friday, March 21, 2008

होली आई

होली आई...
रंगों की बर्खा लायी...
आज कोइ गम नहीं...
आज तुम तुम नहीं...
हम हम नहीं...
सब एक मिट्टी से बने...
अलग-अलग रंगोंसे सने...
आज सब पर एक रंग है.
दोस्ती का, खुशी का रंग...
ये रंग कभी धुलने ना पाये...
ये होली मन का मैल धो जाये!