Tuesday, November 13, 2012

साम्राज्य है अन्धकार का,
फैला अदृष्य अनंत तक,
फिर भी निश्चय कर दीपक,
लड़ता है अंतिम दम तक।

तीनो लोक निशब्द रहा
जब  लंकेश के भय से,
नर-वानर की सेना ने,
किया संघर्ष निर्भय से।

फैली है जब दीप की छाया,
चन्द्र विहीण गगन में,
अब भी अंधियारा क्यों है,
ए हिन्द तेरे उपवन में।